Indore News : ज्वेलरी के शोरूम का कर्मचारी निकला चोर, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : ज्वेलरी के शोरूम का कर्मचारी निकला चोर, आरोपी गिरफ्तार

Indore Crime News : नौकरी पर रहते 32 हजार रुपये महीने की सैलरी पाने वाला बीकॉम सेकंड ईयर का एक कर्मचारी ही शोरूम में चोरी का आरोपी निकला है बता दें कि इंदौर विजय नगर थाना में तनिष्क ज्वेलरी शॉप से वही के काम करने वाले कर्मचारी आशीष ने कंपनी को 4 लाख रुपये का चूना लगाया है और शहर छोड़कर भाग गया डेढ़ महीने की मशक्कत के बाद पुलिस विजयनगर सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहले चोर को चिन्हित किया और फिर घर वापस आने पर उसको धर लिया चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आशीष गोवा मुंबई अन्य शहरों में फरारी काटता रहा।

यह है पूरा मामला

विजय नगर पुलिस ने तनिष्क शोरूम में चार लाख रुपये के गहने चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा है गहने की चोरी करने वाला आरोपी 3 महीने पहले ही शोरूम में नौकरी के लिए आया था वह 3 महीने की नौकरी में डेढ़ महीने बाद से ही आरोपी ने घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया था। थाना प्रभारी के अनुसार आशीष शोरूम में मौजूद ज्वेलरी का फोटो खींचता था और हूबहू दिखने वाली ज्वेलरी बाजार से खरीद कर शोरूम में रखकर असली ज्वेलरी गायब कर देता था।

[dgv_vimeo_video id=”836512499″]

आरोपी ने शोरूम से कुल सात आइटम चोरी किए थे जिसमें से आधा माल चोर से पुलिस ने बरामद कर लिया है और बाकी आगे के जप्ती की कार्यवाही पुलिस कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”836512714″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews