
Indore News : आबकारी विभाग द्वारा लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के मद्देनजर लगातार शराब के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जारी है। रविवार को टीम ने कार में शराब का परिवहन करते दो युवकों को पकड़ा है। इसके अलावा अलग अलग 36 प्रकरण में विभाग ने 1800 लीटर से अधिक शराब और 900 किलो से अधिक महुआ जब्त किया गया।
क्या है पूरा मामला
आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धार रोड क्षेत्र से शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर एक टीम तैनात की जिसने क्षेत्र से आती जाती सभी गाड़ियों की जांच की। जब एक सफेद हुंडई एक्सेंट कार को रोका गया, तो कार से एक व्यक्ति उतर कर भागने लगा। टीम ने उसे पकड़ा लिया, जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कबूला कि गाड़ी की डिक्की में शराब है। जब गते की पेटियों को खोलकर चेक करने पर पेटियों में 1750 पाव के नग निकले, जिसमे देशी मदिरा थी। विभाग ने वाहन और शराब दोनों को जप्त किया। कंट्रोल रूम प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जप्त किए गए वाहन का मूल्य साढे चार लाख है। जबकि शराब का मूल्य एक लाख 22 हजार से अधिक है।
इस कार्रवाई के अलावा जिले के विभिन्न वृत्तों में कुल 36 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 1811 बल्क लीटर मदिरा, 910 किग्रा महुआ लहान, और 02 चार पहिया वाहन जप्त किये गए जिसकी कुल कीमत लगभग 20 लाख रु बताई जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”940392209″]
