Indore News : बप्पा को दी विदाई, नगर निगम के इको फ्रेंडली कुंडों में किया विसर्जन

Indore News : बप्पा को दी विदाई, नगर निगम के इको फ्रेंडली कुंडों में किया विसर्जन

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (Indore) ने एक बार फिर जागरूकता की मिशाल पेश की है। रविवार को गणेश विसर्जन किया जा रहा है ऐसे में शहरवासियों द्वारा नगर निगम इंदौर (Municipal Corporation Indore) द्वारा तैयार किये गए पर्यावरण हितैषी कुंडों (Eco Friendly) में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा है।

10 दिवसीय गणेशोत्सव के समाप्त होते ही इंदौर में भारी मन से बप्पा को इस उम्मीद के साथ विदाई दी कि वो अगले बरस जल्दी आएं। हालांकि कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ न लगे इस बात का ध्यान रखा गया है।  नगर निगम इंदौर द्वारा हर वर्ष की ही तरह इस वर्ष भी शहर के सभी 19 जोनल कार्यालयों सहित प्रमुख स्थानों पर पर्यावरण हितैषी कुंड बनाये गए है ताकि गणेश विसर्जन में लोगों को आसानी रहे और पर्यावरण को भी महफूज रखा जा सके। 19 जोन के अलावा निगम मुख्यालय, रीगल, पलासिया, बड़ा गणपति, लसूड़िया, अन्नपूर्णा, भंवरकुआं सहित अन्य स्थानों पर कुंड निर्मित किये गए है। जहां आज सुबह से ही लोग घरों व पंडालों में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमाओं को लेकर आ रहे है और उनका पूजन कर उन्हें विदा कर रहे है।

ये भी पढ़ें – 28 सितंबर को MLA और युवा नेता हो सकते है कांग्रेस में शामिल, चर्चाओं का बाजार गर्म

स्थानीय लोगों के मुताबिक इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है और ऐसे में हमे पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचाना है लिहाजा निगम द्वारा तैयार किये गए कुंडों में ही सब गणेश प्रतिमा विसर्जित कर रहे हैं। लोगों की माने तो निगम की पहल के बाद नदियां, तालाब और कुंए सुरक्षित रहेंगे साथ ही विसर्जन के दौरान होने वाली दुर्घटना भी इस व्यवस्था के तहत टल जाती है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : प्रभारी मंत्री सिलावट ग्वालियर दौरे पर, बोले अब कांग्रेस बची ही कहाँ है

बता दें कि निगम द्वारा बनाये गए पर्यावरण हितैषी कुंडों में मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन बड़ी संख्या में लोग करने आ रहे हैं। वही निगम ने पीओपी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित करने के लिए पंडाल बनाये है जहां सोमवार सुबह 10 बजे तक पीओपी की प्रतिमाएं एकत्रित की जाएँगी और फिर उन्हें शहर के जवाहर टेकरी क्षेत्र में विसर्जित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें –MP Weather : पूरे महीने मेहरबान रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

फिलहाल, इंदौर में नगर निगम द्वारा तैयार किये गए पर्यावरण हितैषी कुंडों में लोग बड़ी संख्या में विर्सजन के लिए पहुंच रहे है और ये सिलसिला देर शाम तक जारी रहेगा।

[dgv_vimeo_video id=”608882576″]

[dgv_vimeo_video id=”608882973″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews