Indore News: देवास नाका क्षेत्र के 3 गोदामों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Indore News: देवास नाका क्षेत्र के 3 गोदामों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Indore News: इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में तीन गोदामों में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यह मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र का है। आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही मौका पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुँच चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अंदर कई मजदूर पाए गए। जिन्हें बाहर निकाला जा चुका है। साथ ही आग पर काबू पाने का कार्य चल रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”797907589″]

[dgv_vimeo_video id=”797907812″]

बेहद भयावह है आग का नजारा

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10:30 बजे फ़ाइबर फैक्ट्री में आग लगी। यहाँ एक के बाद एक ब्लास्ट हो रहे हैं। आग का नजारा बेहद ही डरावना है। आग की लपटें काफी ऊंची है और लगगत ब्लास्ट हो रहे हैं। वहीं दूर तक धुएं का गुबार देखा जा सकता है।

आग का कारण

रिपोर्ट के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे, उन्हें सही-सलामत बाहर निकाला जा चुका है। हालांकि कुछ अभी भी बेहोश बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग की वजह कैमिकल कम ज्यादा होना है। फैक्ट्री में कोई सेफ़्टी उपकरण मौजूद ना होने पर आग ने भयावह रूप ले लिया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews