Indore News : इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, प्यार फिर रेप… लड़की ने प्रेमी पर लगाए आरोप

Indore News : इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, प्यार फिर रेप… लड़की ने प्रेमी पर लगाए आरोप

Indore News : सोशल मीडिया पर दोस्ती करना फिर एक युवती को नुकसान दे साबित हुआ। और मामला थाने तक जा पहुंचा इंदौर के महिला थाने में एक लड़की ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही शिकायतकर्ता ने आरोपी पर रुपया मांगने और नहीं देने पर युवती के फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी का जिक्र भी पुलिस से किया है वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

बता दें कि दोस्ती में मिले फरेब और शारिरिक शोषण हो जाने के बाद परेशान एक युवती ने महिला थाने की शरण ली थाने पहुंची पीड़िता ने पूर्व में जिस लड़के से दोस्ती हुई थी उसके द्वारा शारीरिक शोषण करने और लड़की से रुपये मांगे जाने ओर युवती द्वारा रुपये देने से इंकार करने पर की पूर्व में दोस्ती के दौरान खींचे गए फोटो को वायरल करने की धमकी देकर बदनाम करने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला थाना द्वारा पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेल करने और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया।

महिला थाना की जांच अधिकारी दुर्गा सूर्यवंशी के अनुसार पीड़िता को सुनने के बाद 376 का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में त्वरित कार्यवाही की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”834355637″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews