
Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi
Indore News : गर्मी की छुट्टियां और त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा इंदौर- पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं, इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। आगामी 26 जून तक ट्रेन के अतिरिक्त फेरे जारी रहेंगे।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से त्योहारी सीजन के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर इंदौर- पुणे स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित कर दिया गया हैं। ट्रेन संख्या 09324 इंदौर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 24 अप्रैल तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 26 जून तक विस्तारित कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 09323 पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 25 अप्रैल, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 27 जून तक विस्तारित कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 09324 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 31 मार्च से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंदौर – पुणे के अलावा अन्य रेलों के भी अतिरिक्त फेरे अप्रैल और मैं के माह में जारी रहेंगे।
इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट
