Indore News : ‘हेल्लो.. आपका बच्चा दुष्कर्म केस में फंसा है..’ छोड़ने के लिए मांगे लाखों रुपए, महिला ने पुलिस में दर्ज कराया मामला

पूरे मामले में पुलिस अब के हुए नम्बर की जाँच के साथ अन्य चीजें भी तलाशने में लगी है।
indore police

Indore News : आपके बेटे को दुष्कर्म के केस में गिरफ्तार किया गया है यदि आप उसे छुड़ाना चाहते है तो एक लाख रुपये दीजिए फोन करने वाले ने महिला के बेटे से भी बात कराई लेकिन अपने बच्चे की आवाज़ सुनने के बाद महिला को शक हुआ ओर उसमें सदर बाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आए हुए व्हाट्सएप पर फर्जी कॉल की डिटेल निकालने का काम शुरू किया है पूरे प्रकरण में महिला की सजगता से उसके लाख रुपये भी बच गए।

क्या है पूरा मामला

थाना सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाली आवेदिका के व्हाट्सएप पर मोबाईल नम्बर +923054715720 से कॉल आया जिस पर कॉल करने वाले ने बताया कि वह पुलिस स्टेशन से बोल रहा है और आपके बेटे को पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया है, अगर आप अपने बेटे को छुडाना चाहते है तो इस नम्बर गूगल पे के माध्यम से 1,00,000/- रूपये जमा करने अन्यथा हम बेटे पर कार्यवाही करते हुए उसे तीन साल के लिये जेल भेज देंगे।

इसके बाद उन्होनें एक रोते हुए लडके से आवेदिका की बात कराई जो कि कह रहा था मम्मी मुझे बचा लो यह लोग बहुत मार रहे है मैने कुछ गलत नही किया है इस पर हमे शक हुआ और हमने 1,00,000/- रूपये देने से इंकार कर दिया और निकटतम थाना सदर बाजार पर सायबर हेल्प डेस्क के माध्यम से मेरे द्वारा शिकायत दर्ज कराई। पूरे मामले में पुलिस अब के हुए नम्बर की जाँच के साथ अन्य चीजें भी तलाशने में लगी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”953942725″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews