Indore News : शादी के 18 दिन बाद ही पति बना हैवान, चाकू से पत्नी की हत्या, खुद को भी किया घायल

Indore News : शादी के 18 दिन बाद ही पति बना हैवान, चाकू से पत्नी की हत्या, खुद को भी किया घायल

Indore News : जिस महिला को अग्नि के सामने सात फेरे लेकर सात वचनों के साथ पत्नी स्वीकार किया था, मात्र 18 दिन में ही उससे मोहभंग हो गया और गुस्साए पति ने उसकी चाक़ू से हत्या कर दी। बड़ी बात ये है कि आरोपी पति ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया जिसे अस्पताल में भारती कराया गया है।

मामला इंदौर के समीप महू गाँव का है, जहाँ उस घर में मातम छाया हुआ है जिसमें 18 दिन पहले शादी की शहनाई बज रही थी। सवाल उठ रहे है कि मात्र 18 दिन के अन्दर आखिर पति पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ के पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी इतना ही नहीं हत्या के बाद पति ने खुद को भी घायल कर लिया।

पुलिस को हत्या की जानकारी मिली तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और नव विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और हत्यारे पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।

ग्रामीण एसपी हितिका वासले ने जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जाँच में सामने आया है कि पति शादी नहीं करना चाहता था, हालांकि पुलिस बारीकी से हत्या के कारणों को जानने का प्रयास करने में लगी है, फिलहाल पुलिस पति के इलाज पर फोकस कर रही है उसके बयान  के बाद तफ्तीश आगे बढ़ेगी।

उधर शादी के मात्र 18 दिनों के बाद ही पति द्वारा बड़ी बेरहमी से पत्नी की हत्या कर देने के इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी अब पुलिस की जांच पर ही हत्या का सही कारण सामने आने की उम्मीद है, आरोपी पति को इलाज के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल भर्ती किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”833984537″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews