
Indore News : देश में हर दिन किसी-ना-किसी के साथ किसी तरह का फ्रॉड हो रहा है। इसे देखते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने Digital जागरूकता अभियान शुरू किया है। अपने सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर अलग अलग वीडियो जारी कर लोगों को न सिर्फ वारदात के तौर तरीकों से अवगत कराया जा रहा है, बल्कि उन्हें इनसे बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। वहीं साइबर फ्रॉड के मामलों को लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच ने जारी की गई डिजिटल एडवाइजरी को लेकर मीडिया से चर्चा की है।
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया के जरिए होने वाली ठगी और साइबर फ्रॉड के चलते इन दिनों देखा गया है कि कई लोग ठगी का शिकार होते हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच ने लोगों को जागरूक करने के मकसद से डिजिटल एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में क्राइम ब्रांच के नंबर्स के साथ-साथ यह बताया गया है कि अगर आपके साथ कोई फ्रॉड होता है तो कहाँ कंप्लेंट करनी है। घर बैठे-बैठे कैसे कंप्लेंट करनी है।
[dgv_vimeo_video id=”953178326″]
ऑनलाइन कंप्लेंट कैसे करनी है। अगर कॉल करना है तो किन नंबर पर कॉल करना है। अगर साइबर क्राइम की कंप्लेंट 1930 पर कॉल करते समय नंबर व्यस्त आता है तो ऐसी स्थिति में इंदौर साइबर क्राइम ब्रांच का नंबर है आप उस पर कॉल करके भी जानकारी दे सकते है। इस डिजिटल एडवाइजरी को लोगों तक पहुंचा कर जागरूक किया जा सके। जिससे जनता को इसका लाभ और राहत मिल सके।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”953178028″]
