
Indore News : देश में पहली बार प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और सस्टेनेबिलिटी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन आगामी 4 से 7 जुलाई 2024 को नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस आयोजन में इंदौर के उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए इंदौर में रोड शो आय़ोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में इंडियन प्लास्ट पैक फोरम इंदौर के साथ आल इंडिया प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
प्लास्टिक रीसाइक्लिंग व पर्यावरण को बचाने पर होगी चर्चा
आपको बता दें कि प्लास्टिक का री यूज कैसे किया जा सकता है और पर्यावरण को कैसे बचाया जाए? इसको लेकर दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित कॉन्क्लेव में चर्चा की जाएगी। इंदौर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के कमिश्नर शिवम वर्मा शामिल हुए और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
[dgv_vimeo_video id=”947492875″]
इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश के कई विशेषज्ञ शामिल होंगे। क्योंकि इंदौर ने स्वच्छता के मामले में बेहतर काम किया है और प्लास्टिक के समान को किस तरह से रीयूज किया जा सकता है। इसके भी उदाहरण दिए हैं। दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए इंदौर के उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”947492553″]
