
Indore News : इंदौर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चौकीदारी का काम करने वाले एक परिवार की बच्ची को आरोपी एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपरहण कर फरार हो गया था पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती को गांव ले जाकर रखा था। फिलहाल पुलिस ने युवती को ढूंढ कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह है मामला
पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल जो खुद चौकीदारी का काम करता है, उसने पड़ोस में रहने वाली एक चौकीदार परिवार की युवती को यह कहकर घर से अगवा कर ले गया कि वह उसे एयरपोर्ट पर नौकरी दिला देगा, महज 15,000 रूपये प्रति माह की नौकरी दिलाने का लालच देकर आरोपी उसे धार जिले के एक गांव में ले गया।
इधर युवती के घर नही लौटने पर परिवार राजेंद्र नगर पुलिस के पास पहुंचे और बताया कि आरोपी राहुल किस तरह से नौकरी का झांसा देकर युवती का अपहरण कर ले गया है। जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी और युवती की तलाश शुरू की, लेकिन युवती तो मिल गई आरोपी मौके से फरार हो गया, फिलहाल युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”832928886″]
