Indore News : “मेरी माटी मेरा देश अभियान” के तहत वीरों का हुआ सम्मान, डीएवीवी कुलपति ने कहा – शहीदों के बच्चों की फीस पूरी तरह माफ

Indore News : “मेरी माटी मेरा देश अभियान” के तहत वीरों का हुआ सम्मान, डीएवीवी कुलपति ने कहा – शहीदों के बच्चों की फीस पूरी तरह माफ

Indore News : भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय रास्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निषेधालय द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश वीरों का अभिनंदन कार्यक्रम 9 से 30 अगस्त तक आयोजित किया गया है आयोजन की के पहले दिन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में देश के वीर जो कि भारतीय सेनाओं में अलग-अलग पद पर रहे ओर देश के लिए अपना योगदान दिया डीपी तिवारी,केएस सिरोही ओर जे एस अहिरवार जी का सम्मान और अभिनंदन किया गया।

बता दें कि अभिनंदन सम्मान समारोह के दौरान आए हुए पूर्व सैनिकों ने अपनी स्मरण जब अधिकारियों के समक्ष सुनाएं तो ड्यूटी के दौरान सैनिक किस शिद्दत से अभी ड्यूटी करता है अतिथियों के मुंह से सुनने के बाद सुनने वाले हर व्यक्ति के चेहरे पर एक अजीब सा भाव देखा गया सैनिकों के सम्मान में शॉल श्रीफल और एक मोमेंटो देकर सम्मान की रस्म का अदा किया गया इस आयोजन में डीएवीवी के कुलपति रजिस्टर डिप्टी रजिस्टार और अन्य अधिकारी शामिल रहे। सम्मान पाने वालों में कर्नल के एस सिरोही, विंग कमांडर डी पी तिवारी, जे एस अहिरवार शामिल थे सभी भूतपूर्व सैनिक रहे है।

[dgv_vimeo_video id=”853109644″]

सैनिकों को सुनने के बाद कुलपति ने कहा कि डीएवीवी में अभी तक दो काम ऐसे किए है जिसमे शहीदों के परिजनों की फीस पूरी तरह माफ है और ऐसे बच्चे जिनके परिवार से कोई सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है तो उसकी फीस आधी लगती है अब इन दोनों कार्यो के बाद कुलपति ने एक ओर बेहतर कदम उठाते हुए आगामी कार्यपरिषद की बैठक में एक मुद्दा रखने की बात कही कि सैनिकों की वीरांगना जिन्हें पढ़ाई करनी है किसी भी विषय मे उनकी भी फीस नही लगेगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”853109934″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews