
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्कूल बस से हुई दुखद घटना में दीपक चावला की मौत के बाद दूसरे दिन दीपक के परिजनों और अन्य लोगों ने मिलकर घटना के विरोध में माणिकबाग ब्रिज पर मृतक के शव को सड़क पर रखकर रास्ता रोका और इस घटना का विरोध दर्ज कराया मौके पर मौजूद लोगों ने शासन प्रशासन से मृतक के लिए मुआवजे की मांग की और यह भी कहा कि घटना में स्कूल प्रबंधन को भी आरोपी बनाया जाए साथ ही मृतक के दोनों बच्चों को सरकारी नौकरी देने और उनकी शिक्षा पालन पोषण का ज़िम्मा जिम्मेदार उठाएं इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मंगलवार के दिन लॉरेंस पब्लिक स्कूल की बस ने एक राहगीर को तेज गति से टक्कर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था घटना के बाद जहां परिजन द्वारा इस घटना के लिए स्कूल ड्राइवर को मौत का जिम्मेदार बताया गया था बुधवार सुबह परिजन और सिंधी समाज के बड़ी संख्या में लोगों द्वारा चक्का जाम किया गया जाम ओर विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन पूरे समय मौके पर मौजूद रहा।
[dgv_vimeo_video id=”901456465″]
मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और मृतक के बच्चों को स्कूली शिक्षा फ्री दी जाए।
[dgv_vimeo_video id=”901456083″]
आखिर छः घंटे तक चक्का जाम के बाद प्रशासन ने मृतक के परिजनों को रेड क्रॉस की तरफ से एक लाख रुपये का चेक देने की बात कही मृतक के बच्चों को स्कूल में मुफ्त शिक्षा की बात और लॉरेंस स्कूल की तरफ से कंपनसेशन देने की बात पर परिजन मान गए और शव को लेकर मुक्तिधाम की तरफ चले गए।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”901456280″]
