
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तुकोगंज थाना में इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर और सीसीटीवी कैमरा की मदद से माल सहित गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला
इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात सम्राट होटल के सामने एमजी रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक के शोरूम में कोई अज्ञात चोर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वही तुकोगंज पुलिस द्वारा सक्रियता से आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चंदूलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ पर उससे चोरी गई तिजोरी और रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी के घर में पारिवारिक समस्या थी। इसलिए आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

[dgv_vimeo_video id=”925376830″]
पुलिस ने युवक से पूछताछ में बताया कि वह नजदीकी चाय की दुकान पर काम करता था। पत्नी ने पैसे की डिमांड की थी, जिस कारण उसने वारदात काे अंजाम दिया था। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अन्य वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”925376649″]
