Indore News : नशीली दवा अल्प्राजोलम बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 543/24 धारा 8/22 एनडीपीएस का पंजीबद्ध कर कर लिया गया है। बता दे कि पकड़े गए आरोपी पर 3 दर्जन से अधिक अपराध पूर्व में दर्ज है।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है, इसी क्रम में खजराना पुलिस टीम द्वारा अवैध नशीली दवाईयां बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने नशीली दवाई अल्प्राजोलम प्रतिबंधित 225 टैबलेट बरामद की है। आरोपी के पास से पुलिस ने होंडा शाइन मोटर साइकिल जप्त की है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि खजराना पुलिस टीम द्वारा स्टार चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को होंडा शाइन बिना नंबर की गाड़ी पर चेकिंग के दौरान रोका गया। जिसकी तलाशी करने पर आरोपी के पास से 225 गोली प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट की मिली। संदिग्ध से नाम पता पूछते अपना नाम इमरान उर्फ बच्चा पिता गुलाम मोहम्मद उम्र 30 साल निवासी गांधीग्राम खजराना इंदौर का होना बताया।

indore news

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 543/24 धारा 8/22 एनडीपीएस का पंजीबद्ध कर कर लिया गया है। बता दे कि पकड़े गए आरोपी पर 3 दर्जन से अधिक अपराध पूर्व में दर्ज है। इस कार्यवाही को करने में थाना प्रभारी खजराना मनोज सिंह सेंधव, मुकेश झरिया, दिनेश सरगैया, प्रधान आरक्षक सुरेश मिश्रा, की सराहनीया भूमिका रही।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews