Indore News : गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिसके बाद ही हत्या के पीछे की वजह क़ा खुलासा पुलिस करेंगी।
indore news

Indore News : इंदौर के एम जी रोड थान क्षेत्र में मोनू कल्याणे की 22 – 23 जून की दरमियानी रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोनू की हत्या करने वाले बदमाशों को पुलिस ने भोपाल के आईएसबीटी के बाहर से गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और हत्या में शामिल हथियार भी पुलिस ने जप्त की है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर आगे पूछताछ करेगी।

क्या है पूरा मामला

इंदौर एमजी रोड पुलिस ने मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले दो आरोपियों अर्जुन और पीयूष को भोपाल के आईएसबीटी से गिरफ्तार करना पुलिस ने बताया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस इंदौर लेकर आई। पत्रकारवार्ता लेते हुए डीसीपी झोन 3 पंकज पांडे ने आरोपियों के पकड़े जाने की बात कही है। वहीं हत्या के पीछे असल कारणों का पता पुलिस लगाने में जुटी हुई है।

हालांकि मोनू कल्याणे के बढ़ते कद के कारण हत्या होना प्रतीत है, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिसके बाद ही हत्या के पीछे की वजह क़ा खुलासा पुलिस करेंगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”966618994″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews