सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

indore news

Indore News : इंदौर में दिनदहाड़े सूने घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए मोके से फरार हो गए थे। मकान मालिक को घर पहुंचने पर जब चोरी होने की सूचना मिली तो चंदन नगर थाने पर हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस चंदननगर ने मुखबिर की सूचना और गहन तलाश के बाद दो आरोपियों को नकबजनी की वारदात का अंजाम देने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

बता दें कि थाना चंदन नगर इलाके में बीते दिनों अज्ञात नकबजनो द्वारा सोनी मकान में सेंध लगाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। चोरी का मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद मुखबिरों की मदद और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से दो नकाबजन चंदन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। और गिरफ्तार किए गए नकबजनों से रुपए और सोने चांदी के जेवर भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

पकड़े गए दोनों आरोपियों को लेकर इलाके के डीसीपी ने जानकारी दी और आरोपियों से अन्य वारदतों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”887618791″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews