
Indore News : इंदौर के पंजाब नेशनल बैंक में हुई दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस ने रात भर की मेहनत के बाद लूट की रकम व लूट में इस्तेमाल अन्य सामान आरोपी के घर से जप्ती की ओर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नर डॉ राकेश गुप्ता ने हुई घटना को विस्तार से बताया और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।
क्या है पूरा मामला
पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए आरोपी के घर से लुटे हुए तीन लाख रूपए, एक बंदूक, रेनकोट बरामद तो कर लिया है लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, दरअसल इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र की स्किम नंबर 54 में कल दिनदहाड़े एक आरोपी ने पंजाब नेशनल बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया था आरोपी ने बैंक में घुसकर एक फायर किया और कैशियर से करीब 6 लाख 64 हजार रूपए लूटकर फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मोके पर पहुंचे थे। पुलिस को बैंक के बाहर के सीसीटीवी फुटेज मिले थे। जिसमे आरोपी रेनकोट पहने नजर आ रहे थे।
पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई और चारो टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल और शहर के अलग-अलग इलाकों के करीब एक हजार से ज़्यादा सीसीटीवी केमरों के फुटेज देखे गए तब पुलिस आरोपी के घर तक पहुंच गई लेकिन आरोपी जब तक घर से जा चुका था पुलिस ने आरोपी की पत्नी को जब सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो रेनकोट आरोपी की पत्नी ने आरोपी पति की पहचान की। आरोपी घटना के बाद रुपये अपनी पत्नी को देकर वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के घर से बैंक से लुटे हुए तीन लाख रूपए, एक बंदूक, रेनकोट जप्त की हैं।
[dgv_vimeo_video id=”985613272″]
[dgv_vimeo_video id=”985613573″]
वही पुलिस का कहना है कि हमारी पुलिस टीमे आरोपी की तलाश में लगी और जल्द से जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा आपको बता दे आरोपी अरुण सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और अधिक शराब पीने का आदि था। जिसके चलते उसे नौकरी से हटा दिया था जब से आरोपी पंजाब नेशनल बैंक के पास एक ज्वेलरी की शॉप पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। घटना का खुलासा तो पुलिस ने कर दिया लेकिन आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है जिसे पकड़ने के प्रयास जारी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”985614153″]
[dgv_vimeo_video id=”985615318″]
