Indore News : घर से गायब बच्ची को पुलिस ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद खोज निकाला

indore news

Indore News : इंदौर के जूनी थाने पर एक बच्ची के गयाब हो जाने का मामला परिजनों द्वारा दर्ज कराया गया। फरियादी की शिकायत दर्ज कर लेने के बाद पुलिस जूनी इंदौर ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए तुरंत मामले में पतारसी लगाई गई और तीन घण्टे में बच्ची को खोज लिया गया।

क्या है पूरा मामला

एडिशनल डीसीपी देवेंद्र धुर्वे ने पति-पत्नी के बीच विवाद की पूरी कहानी और अपहरण हुई बच्ची को लेकर बताया पारिवारिक विवाद के चलते 1 साल से पति पत्नी अलग अलग रह रहे थे। पति इंदौर के सिंधी कॉलोनी में तो पथरी जावरा में रह रही थी। जावरा से इंदौर पहुंची पत्नी ने अपनी 7 साल की बेटी को उठाया और अपने साथ ले गई। मामले की जानकारी पति को लगी तो तुरंत उसने थाने पहुंचकर खबर दी। जिस पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए 3 घंटे के भीतर जावरा से मां और बेटी को इंदौर लाया गया। जावरा से इंदौर पहुंचकर पति पत्नी के विवाद को थाने पर सुलझाने की भी अधिकारी ने कही है।

एडिशनल डीसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने यह भी बताया कि मां ने बच्ची को इसलिए अपने साथ ले लिया क्योंकि शायद मन को अपनी बेटी से मिलने नहीं दिया जा रहा था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”924975026″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews