Indore News : देह व्यापार पर पुलिस का कड़ा प्रहार, आरोपी महिला को एक साल के लिए किया घर से बे-दखल

Indore News : देह व्यापार पर पुलिस का कड़ा प्रहार, आरोपी महिला को एक साल के लिए किया घर से बे-दखल

Indore News :  देह व्यापार की गतिविधियों के विरुद्ध इंदौर पुलिस ने कड़ा प्रहार करते हुए बड़ा फैसला लिया है, इंदौर पुलिस प्रशासन ने एक महिला आरोपी को एक साल के लिए उसके घर से बे-दखल कर दिया है, पुलिस के इस आदेश एक बाद महिला उस घर में एक साल तक नहीं आ सकती।

फरवरी में पुलिस ने मारा था छापा 

एडिशनल डीसीपी (क्राइम ) राजेश डंडोतिया ने बताया कि तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में फरवरी में देह व्यापर से सम्बंधित मामला दर्ज हुआ था जिसमें चार युवतियां और एक युवक पकड़ा गया था, फिर लगातार सूचना मिल रही थी जो महिला पकड़ी गई थी वो उस फ़्लैट में  अवैधानिक रूप से देह व्यापार की गतिविधियाँ चला रही है जिससे माहौल ख़राब हो रहा है।

रहवासियों की शिकायत के बाद अब कड़ा एक्शन 

रहवासियों की शिकायत के बाद पुलिस ने इसके खिलाफ एक्शन लिया है और पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर द्वारा अनावेदिका निवासी जी-20, वल्लभ ट्वीन्स अपार्टमेंट, श्रीकृष्ण एवेन्यु फेस-03, लिम्बोदी जिला इन्दौर को अनैतिक रूप से देह व्यापार का संचालन किये जाने पर संपत्ति से एक वर्ष के लिए बेदखली आदेश जारी किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”863611766″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews