Indore News : अवैध हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है। जिसके क़ब्ज़े से एक पिस्टल मय मैगजीन ज़ब्त की है।
Indore News : अवैध हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : लोकसभा चुनाव के कारण लगी आदर्श आचार संहिता के दौरान इंदौर पुलिस की अवैध हथियार और मादक पदार्थ की जब्ती पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था कायम रहे सके। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है। जिसके क़ब्ज़े से एक पिस्टल मय मैगजीन ज़ब्त की है।

क्या है पूरा मामला

क्राइम ब्रांच एवं थाना परदेशीपुरा की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई का मुखबिर सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। जिससे अपना नाम पता पूछते आरोपी ने अपना नाम मुकुल पिता सुनील चौधरी उम्र 19 साल निवासी जनता क्वार्टर इंदौर होना बताया है। जिसके क़ब्ज़े से एक पिस्टल मय मैगजीन ज़ब्त की गई हैं।

indore news

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि सोशल मीडिया पर रील बनाने एवं दोस्तों के बीच पोस्ट करने हेतु पिस्टल ख़रीदी थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना परदेशीपुरा के द्वारा की जा रही है। आरोपी के द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करने सहित लोगो में डर बनाने/धमकाने की नियत से पिस्टल खरीदी थी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”938146454″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews