घर से 300 मीटर दूर बोरे में मिली स्क्रैप कारोबारी की लाश

indore-news-Scrap-businessman's-dead-body-found-in-300-meters-away-from-home

इंदौर| शुक्रवार को इंदौर के खजराना थाना इलाके के अशरफी नगर में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्क्रैप कारोबारी बबलू उर्फ हनीफ पिता इलियास निवासी अशरफी नगर के तौर पर हुई है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश के चलते बबलू की हत्या की गई और उसके बाद उसकी लाश को उसके घर से महज़ 300 मीटर दूर एक मैदान में फेंक दिया गया।  पुलिस की माने तो मृतक की गर्दन पर एक घाव का निशान है  लेकिन हत्या के कारण अज्ञात बताया जा रहा है।। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी हत्या के पीछे की मंशा साफ नहीं हो पाई है ।  पुलिस ने हत्या का मुकदमा कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews