Indore News : 18 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस पकड़े युवक से पूछताछ में जुटी हुई है। कि वह इतनी मात्रा में मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था।
indore mig police

Indore News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच और थाना एमआईजी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

ऑपरेशन प्रहार के तहत फिर एक अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी पुलिस के हाथ आया है। आपको बता दें कि इंदौर में मादक पदार्थ को लेकर पुलिस द्वारा पिछले कई महीनों से ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। जिसके तहत एमआईजी थाना क्षेत्र से एक अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने के साथ ही उसे बेचने वाले को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसकी कीमत ₹1 लाख से अधिक बताई जा रही है।

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दाड़ोतिया द्वारा बताया गया कि सूचना के आधार पर घेराबंदी कर राहुल कदम नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 18 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया गया है। जिसकी कुल कीमत 1 लाख 87 हजार रुपए है। पूछताछ में युवक ने बताया है कि वह नशे की लत में लगे हुए युवाओं को यह नशे की पुड़िया बनाकर बेचता था। फिलहाल पुलिस पकड़े युवक से पूछताछ में जुटी हुई है। कि वह इतनी मात्रा में मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”941927227″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews