
Indore News : कॉर्पोरेट फ्रॉड के स्पेशल डीजी शैलेंद्र सिंह आज इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने सभी जोन के पुलिस अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही व्हाइट कॉलर कॉर्पोरेट फ्रॉड के प्रकरणों में की गई जांच की भी जानकारी ली गई।
लंबित प्रकरणों की ली जानकारी
बता दें कि इंदौर में अपराध के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके लिए पुलिस द्वारा जिलेभर में अभियान चलाकर धर-पकड़ की जा रही है। इसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। वहीं, शहर में लंबे समय से वाइट कॉलर की घटनाएं लगातार तेजी से सामने आ रही है, जिसमें कॉर्पोरेट फ्रॉड के भी कई मामले पुलिस के सामने आए हैं। हालात ये हैं कि इनमें से कई मामले अब तक केवल दर्ज हैं लेकिन इसपर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
स्पेशल डीजी ने दी ये जानकारी
वहीं, आज ऐसे सभी लंबित प्रकरणों की समीक्षा करने के बाद स्पेशल डीजी शैलेंद्र सिंह ने मीडिया से इस पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कॉर्पोरेट फ्रॉड के मामलों में जांच के लिए यह संस्था बनाई गई है, ताकि ऐसी चीजों पर जल्द-से-जल्द कार्रवाई की जाए। जिसके तहत आज वह इंदौर में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करने पर पहुंचे थे।
[dgv_vimeo_video id=”914385285″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

