Indore News : दिल्ली में हुए हादसे के बाद MP में सख्ती, विभिन्न क्षेत्रों की कई कोचिंग को किया गया चेक, अन्य संस्थाओं के बेसमेंट की भी होगी जांच

पुलिस प्रशासन, नगर निगम और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से चर्चा कर इस संबंध में एक कार्ययोजना बनाकर इसपर कार्रवाई करेगा।
indore news

Indore News : दिल्ली के कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से हुई तीन बच्चों की मौत के मामले में इंदौर में भी इस संबंध में सतर्कता बरती जा रही है। जिसको संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन के द्वारा जांच करने के निर्देश दिए है।

नगर निगम के अमले के द्वारा विभिन्न इलाकों में कोचिंग संस्थानों की जांच करने के लिए पहुंचा। जहां बेसमेंट में क्लासेस लगाने को लेकर उनसे पूछताछ की गई। जिसमें कई कोचिंग संस्थानों ने बेसमेंट में संचालित होने वाली क्लासेस को पूर्व में ही बंद कर दिया है। तो वहीं जांच कर अधिकारियों द्वारा बनाई जा रही है जांच रिपोर्ट को वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जिसके आधार पर पुलिस प्रशासन, नगर निगम और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से चर्चा कर इस संबंध में एक कार्ययोजना बनाकर इसपर कार्रवाई करेगा।

वही बेसमेंट में संचालित होने वाली गतिविधियों को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता का कहना है की मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर के द्वारा एक कमिटी का गठन किया जा रहा है। जिसमें अपर कलेक्टर के साथ ही एसीपी स्तर के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। जो इस तरह के संस्थानों पर जाकर सुरक्षा ऑडिट और बिजली ऑडिट करने का काम करेंगे और जब तक वहां पर नियमों के अनुसार व्यवस्थाएं नहीं हो जाती, तब तक वहां पर कोई भी गतिविधियां संचालित नहीं करने दी जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”992074450″]

[dgv_vimeo_video id=”992075846″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews