Indore News : खंडवा जा रही बस भैरव घाट पर 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 17 घायल

Indore News : खंडवा जा रही बस भैरव घाट पर 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 17 घायल

इंदौर,आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) से 30 किलोमीटर दूर सिमरोल भेरूघाट के समीप अनिंयत्रित होकर बुराहनपुर – खंडवा की ओर जा रही बस करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी। इस मामले जानकारी लगते ही इंदौर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। वही 5 लोगो की मौत मौके पर हो गई वही एक यात्री की इलाज के दौरान एम.वाय. अस्पताल में हो गई है।

यह भी पढ़े…आने वाले जुलाई महीने में इन 2 राशियों पर बरसेगी शनिदेव (shani) की कृपा

दरअसल, संकरी घाटी के रास्ते और ड्रायवर की लापरवाही को सड़क हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी रंजू बाई निवासी खरगोन ने बताया कि वो आगे की तरफ बैठी थी और जिस वक्त हादसा हुआ उस जोर से गाने बज रहे थे और एक आयशर सामने चल रही थी इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई खाई में जा गिरी। इसके बाद मौके पर अफरा – तफरी मच गई।

[dgv_vimeo_video id=”723435631″]

यह भी पढ़े…Viral: घर बचाने फटाके लेकर जेसीबी से भिड़ गया यह आदमी, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

[dgv_vimeo_video id=”723332889″]

इधर, इस हादसे के बाद तुरंत इंदौर संभागायुक्त, कलेक्टर और आईजी ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया फिलहाल, घायलों के इलाज पर पूरा फोकस है और प्रशासन की टीम हर घायल और मृतक की पूरी जानकारी जुटा रही है। उन्होंने बताया कि सीएम ने मृतकों को 4 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वही उन्होंने बताया कि बस किसी गुलाब सोनकर की बताई जा रही जिस पर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए। वही मौके पर सहायता देने वाले ग्रामीणों की भी तारीफ इंदौर कलेक्टर ने की।

[dgv_vimeo_video id=”723435090″]

यह भी पढ़े…Senior IPS दिनकर गुप्ता बने NIA के नए डीजी

इधर,एम.वाय.अस्पताल में सरकार के दो मंत्री और कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला पहुंचे और उन्होंने घायलों के हाल चाल पूछने के साथ ही व्यवस्थाओ का जायजा लिया। मंत्री तुलसी सिलावट ने हादसे को दुःखद बताया और कहा सरकार सभी 28 घायलों का निःशुल्क इलाज देगी। वही पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा बस चालको को ऐसे मार्ग पर ड्रायविंग का खासा ध्यान रखना चाहिए और ओव्हर टेक करने से बचना चाहिये। उन्होंने कहा इंदौर – इच्छापुर मार्ग पर सिक्स लेन का काम जारी है ऐसे में आगे ऐसा हादसा न हो इसकी कामना वो करती है।

[dgv_vimeo_video id=”723436220″]

यह भी पढ़े…Mangal Gochar : मंगल के गोचर से इन 4 राशियों का जीवन होगा खुशनुमा, नौकरी के साथ होगा धन लाभ

वही कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने घटना पर अफसोस जताते हुए घायलों को मेडिसिन सहित हर संभव मदद देने की बात कही। इधर, ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता ने कहा कि स्पॉट पर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है और बस किसी गुरु कृपा ट्रेवल की बताई जा रही है। उन्होंने बताया 5 मृतकों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

[dgv_vimeo_video id=”723437289″]

यह भी पढ़े…चेहरा चमकाने के लिए बार बार लगाते हैं दही, त्वचा को भुगतना पड़ सकता है ये नुकसान

इस बड़े सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों के सहयोग की हर कोई तारीफ कर रहा है वही अब प्रशासन एक बार फिर बसों की गति, फिटनेस और अन्य जांचों में जुट जायेगा क्योंकि हादसा तो हो चुका है और अब केवल उस पर मरहम लगाने की कोशिश ही की जा सकती है। फिलहाल, माना जा रहा है कि कुछ समय बाद हर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी क्योंकि इंदौर सहित सीमा से सटे हुए इलाको में बारिश का दौर जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews