Indore News : सोना खरीदने ग्राहक बनकर पहुंचा चोर दंपती, ज्वेलर्स की आंखों में धूल झोंककर ले गए एक झुमकी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी तुकोगंज थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी शॉप में आए हुए दंपति ने नजर बचाकर 9 ग्राम सोने की एक झुमकी गायब कर दी और मोके से रफू चक्कर हो गए। घटना ज्वेलर्स शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसी के आधार पर पुलिस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सराफा पंजाब ज्वेलरी शोरूम तुकोगंज थाना क्षेत्र के एमजी रोड पर स्थित है। जहाँ एक महिला और पुरुष ज्वेलरी शॉप पर पहुंचे और उन्होंने सेल्स गर्ल से कुछ आभूषण देखने की मांग की। सेल्स गर्ल द्वारा आए हुए दंपत्ति को आभूषण दिखाया गया और मौका पाकर सोने की एक झुमकी हाथ की सफाई से आए हुए दंपति ने गायब कर दी।

घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब माल का मिलन ज्वेलरी शॉप द्वारा किया गया। तो उसमें 9 ग्राम की झुमकी गायब थी। सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद आए हुए दंपत्ति की चोरी की घटना कैमरे में कैद हो गई। ज्वेलरी शॉप द्वारा तुकोगंज थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के अनुसार सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”946529019″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews