Indore News : राऊ थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर गिरोह, छह आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

इस पूरे मामले में पकड़े गए, आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है।
indore police

Indore News : इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चार जगह पर एक के बाद एक चोरी की वारदात सामने आई थी। सामने आई घटनाओ को देखते हुए इलाके की एसीपी रुबीना मिजवानी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ आरोपियों को चिन्हित किया और चिन्हित करने के बाद उन आरोपियों की धर पकड़ की। इसी कड़ी में पुलिस ने इस पूरे मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों से बड़ी मात्रा में सोना चांदी के जेवरात सहित अन्य सामन जब्त किया है।

क्या है पूरा मामला

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक के बाद एक चार चोरी की वारदात सामने आई थी। पहले चोरी की वारदात 24 अप्रैल 24 को सामने आई थी तो वहीं दूसरा मामला 26 अप्रैल 24 को सामने आया था। इसी तरह से तीसरी घटना 4 मई 2024 को सामने आई थी। तो वहीं चौथी घटना 10 मई 24 को सामने आई थी। इस पूरी चोरी की वारदात को जिस तरह से बदमाशों ने अंजाम दिया था। तो पुलिस को यह आशंका थी कि एक ही गिरोह के द्वारा इस पूरी चोरी की वारदात तो का अंजाम दिया गया है। तथा चोरों ने चारों जगह से सोने चांदी के जेवरात और घर में रखे हुए लाखों रुपए नगद चुरा कर फरार हुए थे।

फिलहाल पुलिस ने चारों जगह के जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सीसीटीवी फुटेज में गैंग के द्वारा चार जगह चोरी की वारदात को अंजाम देने की पुष्टि हुई, इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया। पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी योगेश,रवि,अभिषेक, विजय, दीपक एवं रोहित को गिरफ्तार किया। वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान जप्त किया है। जिसकी कीमत लाखों रुपए आकी जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”948786926″]

वहीं पकड़े गए आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने महंगे शोक पूरा करने के लिए वह नशे की आदत को पूरा करने के लिए इस तरह से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वहीं आरोपियों ने पुलिस को बताया की विभिन्न थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में जाते थे। जब भी वहां पर कोई सुना मकान दिखता था। उसका ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे देते थे। फिलहाल इस पूरे मामले में पकड़े गए, आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है।

इंदौर डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि टीम के अथक प्रयासों से बड़ा गिरोह पुलिस के हाथ आया और माल भी पुलिस ने जप्त किया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”948787396″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews