
Indore News : इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में पिछले दिनों में चोरी की वारदात सामने आई थी जहां चोर घर के महंगे कपड़े चुरा कर फरार हो गया था वही उसका एक चाकू लहराते हुए भी वीडियो वायरल हुआ था पूरे मामले में प्रथम दृष्टया कुछ चोरी होना नहीं पाया गया लेकिन अगले दिन जब वह फिर से नए कपड़े पहन कर चोरी करने पहुंचा तो रहवासियों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के सुपुर्द किया।
यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि सोमवार को एक सदर बाजार थाना क्षेत्र के विषय मोहल्ला में चोरी का मामला सामने आया था जिसमें रहवासियों द्वारा पकड़ कर एक आरोपी को पुलिस के सुपुर्द भी किया था पूरे मामले में पूछताछ में रोचक जानकारी यह सामने आई की पकड़ा गया आरोपी विजय यादव 4 दिनों पूर्व उसी घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ था।
[dgv_vimeo_video id=”850584731″]
[dgv_vimeo_video id=”850584930″]
लेकिन फरियादी द्वारा कुछ ज्यादा चोरी होने की शंका जाहिर नहीं की थी लेकिन आरोपी वहीं से चुराए गए नए कपड़े पहनकर दोबारा अपने साथी के साथ चोरी करने पहुंचा था। लेकिन रहवासियों की मदद से एक आरोपी विजय यादव को मौके से ही रहवासियों द्वारा पकड़ लिया गया था और पुलिस के सुपुर्द किया गया था फिलहाल पूरे मामले में एक फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”850585183″]
