Indore News : पॉश एरिया के सूने घरों को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर और नगदी लेकर हुए फरार

indore

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चोरों ने आतंक मचा के रखा है। यहां बदमाश लगातार पॉश कॉलोनियों में रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। बता दें कि बाणगंगा थाना क्षेत्र के कालिंदी गोल्ड इलाज के समीप पर्ल सेक्टर में देर रात दो चोरों ने तीन सूने मकानों में वारदात को अंजाम दिया। चोर बड़े बेवकूफ थे उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के सामने ही दरवाजे के ताले को कांटा और अंदर दाखिल हो गए जहां चोरों ने घर का समान बिखरते हुए वारदात को देकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी जहां पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

यह है मामला

दरअसल, मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां इलाके में रहने वाले फरियादी जगदीश नायर जोकि इंदौर के सरकारी अस्पताल एवं एमवाय में मेल नर्स के पद पर पदस्थ है उन्होंने बताया कि देर रात इलाके में कुछ बदमाश चोरी की वारदात करने के लिए घुसे और उन्होंने घर में रखे हुए नकदी रुपए और जगहों पर हाथ साफ कर लिया वहीं एक साथ मिलाकर के 3 मकानों में चोरों ने धावा बोला जहां पर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है वही चोरों द्वारा देखो ऊपर इलाके में तीन मकानों को निशाना बनाया गया।

[dgv_vimeo_video id=”844187908″]

वहीं इलाके में रहने वाली अभिलाषा शर्मा ने बताया कि उनके पिताजी की तबीयत खराब होने के कारण वह शहर से बाहर गए हुए थे वहीं देर रात उन्हें पड़ोसियों से यह जानकारी लगी कि उनके मकान में चोरी हो गई है जहां पर वह दूसरे दिन जब घर पर पहुंचे तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त था और घर में रखे हुए रुपए और नगदी जेवर गायब हो चुके थे वही घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर घटना को अंजाम देते हुए नजर आए लेकिन पुलिस द्वारा पूरे मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कायमी कर जांच शुरू की है।

[dgv_vimeo_video id=”844188214″]

[dgv_vimeo_video id=”844188434″]

[dgv_vimeo_video id=”844188551″]

चोरी की घटना को लेकर एडिशनल डीसीपी ने मामले की जनाकरी होना बताते हुए एक खास टीम का गठन करते हुए जल्द ही अज्ञात चोरों को पुलिस गिरफ्त में होंगे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”844188077″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews