Indore News : कार का कांच तोड़कर लाखों का माल ले उड़े चोर, मामला दर्ज

Indore News : कार का कांच तोड़कर लाखों का माल ले उड़े चोर, मामला दर्ज

Indore News : अब तो अपने वाहन में भी जरूरी चीजें रखने में डर लगने लगा है क्योंकि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि खड़ी गाड़ी का कांच तोड़कर आपका सामान ले जाते हैं ऐसा ही एक मामला भवरकुआं थाना क्षेत्र इंदौर का है जहाँ गाड़ी का कांच तोड़कर चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाके के एसीपी ने जानकारी देते हुए कहा कि वारदात को अंजाम अज्ञात लोगों ने दिया है पूरे मामले में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गाड़ी से चोरी हुए नकदी रुपये इलेक्ट्रॉनिक सामन के अलावा गाड़ी मालिक का आर्म्स लाइसेंस भी था।

यह है मामला

बता दें कि भवर कुआं थाना क्षेत्र में धार से इलाज के लिए एक हॉस्पिटल में एक पीड़ित अपने परिवार के कुछ सदस्यों के लिए आए हुए थे इस दौरान उन्होंने अपनी कार को हॉस्पिटल की पार्किंग में पार कर दिया और जब कुछ देर बाद लौटे तो उनकी कार का कांच टूटा हुआ था वही कार में रखा हुआ उनका बैग और मोबाइल के साथ ही लैपटॉप व नगद रुपया गायब था।

इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी और भंवरकुआं पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”840085675″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews