Indore News : दुबई टूर के नाम पर ट्रेवल संचालक ने की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

आमजन ने पुलिस कमिश्नर को इस मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को विजयनगर के होटल से गिरफ्तार कर लिया।
indore news

Indore News : दुबई टूर करवाने के नाम पर 62 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अमृत टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक को अन्नपूर्णा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी विजय नगर के एक होटल मे छिपकर फरारी काट रहा था। पकड़े गए आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

दो हजार के इनामी आरोपी को लेकर थाना प्रभारी संजू कामले ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होना बताते हुए पकड़ में आए आरोपी की गिरफ्तारी की पूरी जानकारी मीडिया को दी। फरियादी के द्वारा 27 जनवरी को आरोपी ट्रेवल्स संचालक पर अन्नपूर्णा थाने में केस दर्ज करवाया गया था। आरोपी ने 165 यात्रियों के लिए दुबई का टूर बुक करवाया था। प्रति व्यक्ति 80 हजार रुपये की बुकिंग हुई थी। इसमें आना-जाना, ठहरना, घुमना और खाना शामिल था।

आरोपी ने 165 यात्रियों से कुल 62 लाख रुपए लिए थे। उसके बाद भी वीजा नहीं दिया रुपए माँगने पर आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया था। लोगों ने पुलिस कमिश्नर को इस मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को विजयनगर के होटल से गिरफ्तार कर लिया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”937725717″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews