Indore News : डिक्की से लाखों रुपये के जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने 3 मई 2024 को रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अगस्त्य कुमार चौधरी की स्कूटी से सोने के आभूषण चुरा लिए थे।
indore police

Indore News : इंदौर के भंवरकुआं पुलिस ने डिक्की से लाखों रुपये के जेवर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और माल भी जप्त किया है। पकड़े गए आरोपियों पर शहर के कई थानों में अपराध दर्ज है।

क्या है पूरा मामला

इंदौर के भंवरकुआं इलाके में चितावद रोड स्थित दूध डेयरी के सामने रिटायर्ड डॉक्टर के साथ हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है चोरों ने डॉक्टर को दूध डेयरी पर टारगेट किया और उनकी स्कूटी की डिक्की से सोने के 6.5 लाख के आभूषण चुरा ले गए थे। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोहन सिसौदिया और प्रिंस सिसौदिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 3 मई 2024 को रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अगस्त्य कुमार चौधरी की स्कूटी से सोने के आभूषण चुरा लिए थे।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”980593337″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews