Indore News : मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

Indore News : मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

Indore News : नशे के अवैध व्यापार में एक ओर महिला इंदौर के भंवरकुआं थाना पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला जिस ऑटो में बैठकर मादक पदार्थ भेजती थी उस ऑटो चालक को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। और पकड़े गए आरोपियों से 15 ग्राम मादक पदार्थ पुलिस ने जप्त किया है।

यह है मामला

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाली एक महिला आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है दोनों ही आरोपी भवरकुआं थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला और उसका साथी 15 ग्राम ब्राउन शुगर कहीं बेचने जा रहा है मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने अब तक शहर सहित इलाके में किस-किस को ब्राउन शुगर व अन्य मादक पदार्थ की तस्करी की हैं।

आपको बता दें कि थाना क्षेत्र में कई शैक्षणिक संस्थान है जहां हजारों छात्रों का रोजाना जमावड़ा लगा रहता है। पुलिसिया पूछताछ में इस बात का पूर्ण रूप से खुलासा आने वाले समय में होगा के इस इलाके में किस किस को और कब से आरोपी मादक पदार्थ का व्यापार कर रहे हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”841496410″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews