Indore News : मामूली बात पर झगड़े के बाद छात्रों के दो गुटों में हुई चाकूबाजी, एक छात्र गंभीर घायल

Indore News : मामूली बात पर झगड़े के बाद छात्रों के दो गुटों में हुई चाकूबाजी, एक छात्र गंभीर घायल

Indore Crime News : इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में गाड़ी टकराने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह है मामला

बता दें कि घटना इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर एक कैफे पर एक छात्र अपने अन्य दोस्तों के साथ देर रात कुछ खाने के लिए गया हुआ था इस दौरान वहां पर एक अन्य पक्ष भी मौजूद था और जब छात्र पैसे देकर गाड़ी निकाल कर वापस अपने घर की ओर लौट रहा था उसी दौरान वहां पर मौजूद कुछ अन्य युवकों से गाडी निकालने की बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने छात्र पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया तो वहीं घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें आरोपियों के द्वारा छात्र की पिटाई और चाकू से हमला करते हुए आरोपी नजर आ रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”836167914″]

फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने फरियादी छात्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तो वही जिस फरियादी पर चारों युवकों ने गाड़ी निकालने की बात को लेकर हमला किया वह छात्र इंदौर में कंपटीशन एग्जाम की पढ़ाई करने के लिए आया हुआ है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”836167151″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews