
Indore News : इंदौर के खजराना थाना पुलिस ने वाहन चुराने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से चोरी की 10 मोटरसाइकिल पुलिस ने जप्त की है। आरोपियों से कुल ₹5,00,000 का मशरूका पुलिस ने बरामद किया है।
क्या है पूरा मामला
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकेश कनाडा और रितेश नमक दो वाहन चोरों को इंदौर की लसूडिया पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर तीन थाना क्षेत्र से चुराए हुए 10 वाहन को जब्त किया है। जिनकी कुल कीमत ₹5,00,000 बताई गई है। पकड़े गए आरोपियों ने थाना खजराना, संयोगितागंज, विजयनगर से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया है।
[dgv_vimeo_video id=”932453260″]
खजराना पुलिस को मोबाइल की सूचना मिली कि मुकेश और रितेश दोनों खजराना में रहते है, और दोनों खंडवा जिले के रहने वाले हैं। इंदौर में रहकर मजदूरी का काम कर अपना गुजर बसर दोनों आरोपी करने आए थे। लेकिन सुनसान इलाकों से वाहन चोरी का काम आरोपियों ने शुरू किया और शहर के कई थाना क्षेत्र से गाड़ियों को चुराना पुलिस के सामने कबूल किया है। पुलिस के आला अधिकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से और भी गाड़ियां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”932452880″]
