Indore News : अज्ञात बदमाशों ने दुकानदार से की मारपीट, मौके से हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल से सामने आए सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Marpit Crime Police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा इलाके में किराने की दुकान में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है जिस पर फरियादी द्वारा एरोड्रम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में लगी है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी मीडिया को देते हुए बताया कि छोटा बांगड़दा क्षेत्र में किराने की दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचे, अज्ञात लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए दुकानदार के बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है। घटनाक्रम में फरियादी राधव खण्डेलवाल ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बेटे को जान से मारने की दी धमकी

जिसमें फरियादी ने बताया कि बीते दिन दोपहर सुजुकी गाड़ी पर तीन लोग आए और सिगरेट खरीदी जिसके बाद फरियादी के पिता जो कि किराने की दुकान चलाते है उनके साथ मारपीट करते हुए उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस वारदात के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठा रहे हैं।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए सामने आए सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1041496162″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews