
Indore News : इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है एरोड्रम पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। चोरों में एक नाबालिग भी शामिल है चोर शादी समारोह का सीजन होने की वजह से एक घर से दूल्हे की शेरवानी चुरा कर दूसरे घर मे जाकर शेरवानी पहन कर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे ताकि पुलिस चेकिंग में चोर बहाना बना सके कि हम शादी में से आ रहे है।
यह है पूरा मामला
पिछले सप्ताह एरोड्रम थाना क्षेत्र में लगातार तीन घरों में चोरी की घटना हुई थी जिसको देखते हुए डीसीपी जोन-1 आदित्य मिश्रा ने एक स्पेशल टीम गठित की थी जहाँ पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला था कि एक ही समय मे तीन घरों में चोरी की घटना हुई थी और चोरी की घटना को एक ही गैंग द्वारा अंजाम दिया गया है वही पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि ड्रग्स खरीदने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
[dgv_vimeo_video id=”823323147″]
[dgv_vimeo_video id=”823323291″]
डीसीपी ने बताया कि पहले एक घर मे चोरी करते थे वह से कपड़े,पैसा,ज्वेलरी चुरा कर दूसरे घर मे जाकर पहले तो कपड़े बदलते थे क्योंकि अभी शादी का सीजन चल रहा है इसलिए दूल्हे की शेरवानी जरूर चोरी करते थे ताकि चोरी करने के बाद दूल्हे की शेरवानी पहनकर चोरी करने निकलते थे तो कोई पहचान नही पाता था ऐसा लगता था कि चोर-चोरी करके नही आ रहे शादी समारोह में से आने जैसे लगते थे उसके बाद दूसरे घरों में शेरवानी पहनकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे वही पुलिस ने आकाश परिहार, संजय के साथ एक नाबालिग को भी जल्द ही हिरासत में लेंने की बात कही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”823323527″]
