Indore News : थाना प्रभारी के केबिन में युवक का सिगरेट पीते वीडियो वायरल… खुद को बताया डीएसपी

वायरल वीडियो की जानकारी जैसे ही पुलिस के बड़े अधिकारियों को लगाती है तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच जाता हैं वही पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवक के घरवालों से पूछताछ में पता चला की युवक मानसिक रोग से पीड़ित है
indore police

Indore News : इंदौर में एक युवक का टीआई के केबिन में सिगरेट पीते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मौजूदा अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है तो वहीं थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल ये वीडियो इंदौर के जूनी इंदौर थाने का है जहाँ एक युवक थाना में आता है, और बेखौफ टीआई के केबिन में घुस जाता है वह बड़े मजे से सिगरेट का धुआं उडाता नजर आ रहा है वीडियो में युवक अपने आप को डीएसपी बता रहा है, और थाने का दौरा करने की बात कहता नजर आ रहा है। साथ ही सिगरेट पीकर बड़े ही आराम से थाने से निकल जाता है।

वायरल वीडियो की जानकारी जैसे ही पुलिस के बड़े अधिकारियों को लगाती है तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच जाता हैं वही पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवक के घरवालों से पूछताछ में पता चला की युवक मानसिक रोग से पीड़ित है जिसके इलाज के कागज भी घरवालों ने पुलिस को बताये वहीं पुलिस ने भी युवक को समझाइश के बाद  छोड़ दिया है लेकिन इस घटना से पुलिस थाने की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े होते नजर आ रहे है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”982750638″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews