Indore News : महिला ने लुटेरे को पकड़ा, पुलिस ने बिना जाँच के छोड़ा, जनसुनवाई में की कार्रवाई की मांग

Indore News : महिला ने लुटेरे को पकड़ा, पुलिस ने बिना जाँच के छोड़ा, जनसुनवाई में की कार्रवाई की मांग

Indore News : इंदौर शहर में आए दिन राहगीरों के साथ रास्ते पर मारपीट विवाद और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है ऐसा ही एक मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां दंपत्ति के साथ चाणक्यपुरी ब्रिज पर स्नेचिंग की कोशिश की घटना को अंजाम दिया गया था, अन्नपूर्णा थाना पुलिस के द्वारा कठोरतम कार्रवाई नहीं होने के कारण दंपत्ति पुलिस जनसुनवाई में पलासिया पहुंचे।

यह है मामला

बता दें कि घटना चाणक्यपुरी ब्रिज से आ रहे दंपत्ति अपने घर की ओर जा रहे थे तभी ब्रिज के ऊपर से तीन बाइक सवार आए और उन्होंने दंपत्ति को रोका महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने की कोशिश की थी जिसमें आरोपी सफल नहीं हो पाए और दंपत्ति ने राहगीरों की मदद से लुटेरों का पीछा कर एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था मगर अन्नपूर्णा पुलिस ने रात में ही आरोपी को बिना जांच किये छोड़ दिया था।

मामले की जांच एसीपी बीपीएस परिहार ने अपने हाथों में लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जाएंगे उसके आधार पर दोषियों पर कार्यवाही की बात कही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”846210883″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews