Indore News: मदद का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

bhopal

Indore Crime News: इंदौर में एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला का पति जेल में बंद है और उसकी मदद करने का भरोसा दिला कर इस व्यक्ति ने महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का पति जब बाहर आ गया तब भी इस व्यक्ति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला के साथ ज्यादती का प्रयास किया।

पीड़ित महिला पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये है पूरा मामला

इस मामले में चंदन नगर टीआई ने जानकारी देते हुए कहा कि एक महिला ने अपने साथ दुष्कर्म होने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर उसके पति के दोस्त साकेत, समीर और सत्तार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति के जेल चले जाने के बाद दोस्त साकिर घर पर पहुंचा और कहने लगा कि उसका ध्यान रखेगा और पति की जमानत करवाएगा। लेकिन कुछ दिनों बाद ही व्यक्ति जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने लगा और लगातार शोषण करता रहा।

इस मामले में पति को हुई थी जेल

पीड़ित महिला के पति को गोवंश अधिनियम के तहत जेल भेजा गया था। एक साल तक जेल में रहने के बाद वह 2 महीने पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया था। इतने समय में उसके दोस्त ने महिला को भरोसे में लिया और मदद का आश्वासन देकर उसका फायदा उठाते हुए वहीं रहने लगा।

पति को करवाया नशा

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके पति को अन्य जगह ले गए और उसे नशा करवाया। इसके बाद यह दोनों महिला के घर पहुंचे और बाहर खड़े होकर निगरानी करने लगे। मौका पाकर यह घर में घुसे और ज्यादती करने का प्रयास किया। कुछ ही देर में पीड़िता का पति वहां पहुंच गया और पीड़िता के शोर मचाने पर बदमाश मौके से भाग निकले। घटना के बाद महिला पति के साथ थाने पहुंची और 3 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि इन लोगों के खिलाफ पहले से अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews