बुलेट से पटाखे वाली आवाज निकालते थे युवक, यातायात पुलिस ने जब्त की बाइक, काटे चालान

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई लगातार जारी है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
modified silencers bike

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर में पटाखों जैसी आवाज के साथ बाइकों के मॉडिफाइड साइलेंसर से लोगों को परेशान करने की घटना को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लगातार शिकायत मिलने के बाद बुधवार को एक घंटे में कई बुलेट के साइलेंसर खुलवा लिए और चालानी कार्रवाई भी की है।

दरअसल इंदौर यातायात पुलिस तेज आवाज निकालने वाली और साइलेंसर वाली बुलेट पर लगातार कार्रवाई कर रही है, पांच दिनों में पुलिस ने कई बुलेट के साइलेंसर जब्त किए हैं। वहीं एसीपी ने ये भी कहा की चालानी राशि भी वसूल की है। बुधवार को यातायात विभाग के एसीपी हिंदू सिंह मुवेल के नेतृत्व में शहर के रीगल चौराहे पर यातायात पुलिस ने बुधवार कार्यवाही करते हुए बुलेट में मोडिफाईड साइलेंसर जब्त किए हैं।

एमवी एक्ट के तहत की कार्रवाई

इस कार्रवाई को लेकर एसीपी मुवेल का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई लगातार जारी है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1026856454″]

[dgv_vimeo_video id=”1026856860″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews