Indore पुलिस की कार्रवाई, काम करने के बहाने घर से आभूषण चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

arrested

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां चोरों ने काम करने के बहाने घर से आभूषण और लाखों के समान ले गए थे। जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, दोनों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में पूछताछ की जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से…

chori

जूनी क्षेत्र का मामला

दरअसल, जिले में चोरी की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिनके कारनामा आए दिन हमें यह सुनने या देखने को मिलते हैं। जिसका एक ताजा उदाहरण जूनी क्षेत्र से सामने आया है, जहां चोरों ने काम करने के बहाने घर से आभूषण ले गए थे। जिन्हें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया है। बता दें कि फरियादी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि काम करने का बहाना कर लकी और धीरज उनके घर से सोने के आभूषण चुराकर ले गए। जिसपर टीम का गठन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।

एसीपी ने दी ये जानकारी

लकड़ी की अलमारी का दराज ठीक करने के लिए मिस्त्री लकी और धीरज को बुलाया गया था। काम खत्म कर दोनों घर से चले गए। जिसके बाद फरियादी ने जब अपनी दराज को खोलकर देखा, तो उसमें रखे सोने के आभूषण गायब थे। जिनकी कीमत लाखों रुपए बताई गई है। फिलहाल, हिरासत में लेकर दोनों ही आरोपियों से पूछताछ की गई। इस दौरान धीरज और उसके दोस्त ने घर से गहनों की चोरी करना कबूल कर लिया है- देवेंद्र सिंह धुर्वे, एसीपी

[dgv_vimeo_video id=”923716322″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews