इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मोबाइल लूट की वारदातें लगातार सामने आ रही है एक ऐसा ही मामला भँवरकुँआ थाना क्षेत्र से आ रहा है जहां पहले बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया उसके बाद जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने तुरंत लुटेरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह पूरा मामला इंदौर भँवरकुँआ थाना क्षेत्र के तीन इमली नौलखा के पास से बाइक सवार तीन बदमाश एक व्यक्ति का मोबाइल लूटकर फरार हो गया था इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस ने इस मामले में घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ा। जिन्होंने क्षेत्र में हुई लूट की वारदात भी स्वीकार की इसके साथ ही अन्य लूट का भी खुलासा तीनों बदमाशों ने पुलिस के सामने किया है भँवरकुँआ पुलिस ने तीनों को अपनी गिरफ्त में लिया और अन्य मामले में पूछताछ शुरू की है।

aaropi

डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि बीती रात हुई घटना में पुलिस की त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है, लेकिन आरोपियों द्वारा लूट के मोबाइल रास्ते मे कहीं फेंके गए है जिसकी तालाश पुलिस कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”889084215″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews