Indore पुलिस ने की कार्रवाई, दो आश्रमों में लूटपाट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गैंग के बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
Police Arrest Crime

Indore News : इंदौर के ग्रामीण इलाके में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने यूपी के मुरादाबाद की साइकिल गैंग के दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूटी गई राशि और सोने के जेवरात जब्त किए गए हैं। बता दें कि इन हथियारबंद बदमाशों ने पिछले दिनों दो आश्रमों में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

नागपुर गांव का मामला

दरअसल, मामला सांवेर तहसील के नागपुर गांव के अमृत गिरी आश्रम का है, जब 13 जुलाई को देर रात 6 बदमाशों ने संत अमृत गिरी महाराज पर हमला कर दिया और आश्रम की दानपेटी, सोने की बाली और 18 हजार रुपए लूट लिए थे। इसके अलावा, बाणगंगा थाना इलाके के एक आश्रम में इसी तरह से लूट को अंजाम दिया गया था। मामले में ग्रामीण और शहरी पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश की। इसके लिए पुलिस ने करीब 1,500 से अधिक कैमरे खंगाले।

ऐसे देते थे घटना को अंजाम

बता दें कि मुरादाबाद की इस गैंग में शामिल महिलाएं शहरी क्षेत्रों में जादू दिखाने के साथ ही चौराहों पर खिलोने बेचने का काम करती है, जबकि पुरुष साइकिल से रेकी कर लूट को अंजाम देते हैं। आरोपीयों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें यह पता था कि लूट के बाद पुलिस बाइक, कार और अन्य बड़े वाहनों पर फोकस करती है इसलिए वो साइकिल का सहारा लेते हैं। उनके साथ महिलाएं भी चलती हैं, जो लूट का सामान छुपाने का काम करती है।

वहीं, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गैंग के बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान आस मोहम्मद और साहिल हुसैन को गिरफ्तार किया है, जबकि सालीम, फिला हुसैन, नक्से हसन और अमन मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”990549185″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews