Indore News: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रूपए ऐंठने वाला गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपी के मोबाइल को चेक करने के बाद पुलिस द्वारा जब हिडन फाइलें देखी गई तो उसमें और भी कई महिलाओं के इस तरह से फोटो, वीडियो मिले।
indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करके फोटो, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, एक महिला ने अपने साथ हुए इस तरह की घटना की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अपने हिरासत में ले लिया।

मुरैना जिले का है आरोपी

इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश ने जानकारी देते हुए कहा कि द्वारिकापुरी थाने में पीड़िता ने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि मुरैना जिले का रहने वाले एक शख्स, जोकि इंदौर में एडवाइजरी का काम करता है, उसने सोशल मीडिया के जरिए पहले दोस्ती की। उसके बाद फोटो, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रूपए की मांग की जा रही है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ली। इसके बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी बार रूपए मांगने पर हुआ मुकदमा

गिरफ्तार किए गए आरोपी के मोबाइल को चेक करने के बाद पुलिस द्वारा जब हिडन फाइलें देखी गई तो उसमें और भी कई महिलाओं के इस तरह से फोटो, वीडियो मिले। वहीं, पकड़ में आए आरोपी से अब पुलिस शोषण किस तरीके से करता था यह जानने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पीडिता से आरोपी ने धमकी देकर पहले 10 हजार रूपए मांगे थे, जिसमें पीड़िता ने 9 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए थे। वहीं, आरोपी द्वारा जब दूसरी बार 10 हजार रूपए की मांग की गई तो उसने द्वारिकापुर थाने में पहुँचकर मुकदमा दर्ज कराया।

[dgv_vimeo_video id=”949128644″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews