Indore News: चौकीदार ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस की हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तत्काल मामला दर्ज करते हुए आरोपी को चौकीदार को हिरासत में ले लिया।
indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जहां एक चौकीदार द्वारा बिल्डिंग में ही रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी चौकीदार को हिरासत में लेकर तफ्तीश में जुट चुकी है।

तुकोगंज थाना का मामला

दुष्कर्म का पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना इलाके के अंतर्गत का बताया जा रहा है। तुकोगंज थाना प्रभारी के मुताबिक, इलाके में ही रहने वाली एक पीड़िता द्वारा शिकायत की गई है कि उन्हीं की बिल्डिंग में रहने वाले एक चौकीदार द्वारा पीड़िता के साथ गलत हरकत की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा पुलिस का कहना है कि पीड़िता अपने फ्लैट में से परिजनों को गाड़ी खड़ी करने की बात कह कर घर के नीचे आई थी। इस दौरान चौकीदार द्वारा जोर जबरदस्ती कर युवती के साथ हरकत की गई।

Indore

तफ्सील से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तत्काल मामला दर्ज करते हुए आरोपी को चौकीदार को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में आरोपी से तमाम पहलुओं पर तफ्सील से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”944793071″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews