
Indore News: मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस को चोरी के मामले में कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिय है। पकड़े गए दोनों बदमाश ईरानी बदमाश है। फिलहाल, पुलिस ने बदमाशों से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
गिरफ्तारी के लिए बनाई टीम
इंदौर एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि 10 मई को बाणगंगा इलाके में स्थित भाविका ज्वैलर्स नामक एक दुकान से दो बदमाशों ने दुकानदार को अपनी बातों में उलझा कर एक सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स चुरा कर फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक टीम गठित की थी और अलग-अलग इलाके में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना कर दिया था।
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए बदमाश
घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज टॉवर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी जाकिर हुसैन पिता शमशाद अली निवासी भानपुरा जिला भोपाल और अमजद पिता शराफत अली 40 साल निवासी हुसैन टेकरी के पास थाना जौरा जिला रतलाम को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों से 19 सोने की अंगूठियां बरामद की है। वहीं, चोरी किए अन्य सोने की अंगूठियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
80 ग्राम से ज्यादा वजन
चुराई गई अंगूठियों का वजन 80 ग्राम से अधिक का था। वहीं, पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि दोनों बदमाश ईरानी गैंग से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही उनके कुछ परिजन भी इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं। आपको बता दें पकड़े गए बदमाश इतने शातिर है कि बैंकों में भी नोट गिनने के दौरान किसी भी व्यक्ति को अपने झांसे में लेकर उनकी मदद करने के बहाने नोट गिनते- गिनते हाथों से ही नोट गायब कर देते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”950733822″]
रिमांड लेकर करेगी पूछताछ
बदमाशों द्वारा बुजुर्ग व्यक्तियों को भी निशाना बनाया जाता है। इस दौरान नकली पुलिस अधिकारी बनकर उनके जेवर भी उतार लेते हैं। इनके गैंग में कुछ महिलाएं भी शामिल है। वहीं, पुलिस अब आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी, जिसमें और भी कई मामले के खुलासे होने की संभावना है।
[dgv_vimeo_video id=”950734291″]
[dgv_vimeo_video id=”950733571″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
