Indore News: दो बदमाशों ने महिला को गुमराह कर लूटे गहने, तलाश में जुटी पुलिस

दो बदमाशों ने मिलकर एक महिला को बातों में उलझा कर उसके टॉप्स और सोने की चैन पर हाथ साफ कर दिया।
indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आए दिन चोरी, धोखाधड़ी की घटना सामने आती रहती है। इसी बीच एक खबर और सामने आई है, जहां दो बदमाशों ने एक महिला को गुमराह कर उसके गहने सोने की चैन और टॉप्स को लेकर लेकर फरार हो गए। जब तक महीला कुछ समझ पाती तब बदमाश वहां से रफू चक्कर हो गए थे।

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

इंदौर जिले में सीधी साधी और भोली भाली महिलाओं को बदमाश आसानी से अपना शिकार बना रहे है। ताज़ा मामला राऊ थाना क्षेत्र का है, जहां दो बदमाशों ने मिलकर एक महिला को बातों में उलझा कर उसके टॉप्स और सोने की चैन पर हाथ साफ कर दिया। वहीं महिला ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस

इंदौर जिले की राऊ थाना पुलिस को शिकायत मिलने के बाद दोनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द-से-जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”942950846″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews