नन्हीं मिष्ठी के पहले जन्मदिन को इंदौर पुलिस ने बनाया खास, इस तरह किया सेलिब्रेट

नन्हीं मिष्ठी के पहले जन्मदिन को इंदौर पुलिस ने बनाया खास, इस तरह किया सेलिब्रेट

इंदौर/आकाश धोलपुरे

एक साल पहले दुनिया को अपनी आंखों से देखने वाली मिष्ठी और उसके माता पिता को ये नहीं पता था एक साल बाद जब मिष्ठी का जन्मदिन आएगा तो पूरा पुलिस परिवार और स्वास्थ्य विभाग की टीम इस मौके को यादगार बना देगी। बुधवार को मिष्ठी का जन्मदिन था और इस दिन को इंदौर पुलिस ने अनूठे अंदाज में खास बना दिया।

दरअसल, इन्दौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के रामानंद नगर के रहने वाले एक पिता का पत्र वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को प्राप्त हुआ, जिसमें उन्होंने बताया कि आज उनकी बेटी मिष्ठी एक साल की हो गई है। उन्होंने अपनी बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का सोचा था लेकिन लॉक डाउन और कोरोना महामारी के चलते अपनी बेटी का जन्म दिवस नहीं मना पा रहे है। पिता द्वारा जताए गए अफसोस और खुशी के बीच की डोर वाले पत्र को पाने के बाद नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा पुनीत गहलोद तथा थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर अपने स्टाफ के साथ केक तथा जन्मदिवस में लगने वाली संपूर्ण सामग्री की तैयारी कर ली। इसके बाद शाम होते ही गुब्बारों से सजी गाड़ियों को सायरन बजाते हुए पुलिस मिष्ठी के रामानंद नगर स्थित घर पर पहुंची। पुलिस को घर पर आया देख मिष्ठी के माता – पिता तथा उनके परिवारजन और पड़ोसी आश्चर्यचकित रह गए। इसके बाद तो सभी ने पुलिस स्टाफ का बहुत जोर – शोर से ताली बजाकर स्वागत किया। पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में पूरे स्टाफ, माता-पिता व परिवार के अन्य लोगो ने मिष्ठी का पहला जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया।

मिष्ठी के घरवालों का कहना है कि वो इस खास दिन को कभी नहीं भूलेंगे। पुलिस द्वारा दिये गए सरप्राइज से उत्साहित परिजनों ने इंदौर पुलिस का आभार माना क्योंकि कोरोना के कहर के बीच वारियर्स के तौर पर सेवा में जुटी पुलिस लोगो की छोटी छोटी और बड़ी से बड़ी खुशी का ख्याल भी बखूबी रख रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews